स्वप्न....





स्वप्न
स्वप्न सुनहरे जीवन के
हो जाएँ साकार।
मानव का मानव जन से
रहे  सदा ही प्यार।
ऊँच-नीच का भेद हमारा
जड़ से ही मिट जाए।
छल-कपट सा दुर्गुण जग में
कभी न आने पाए।
सच्चाई की स्वर्ण- पताका
जग- भर में लहराए।
झूठ,फरेब,मक्कारी
जल के बुलबुले सा ढह जाए।
शान-घमंड,विद्वेष भावना
कभी न आए पास।
सब पर सबको -मोह रहे
सब पर सदा विश्वास।
परहितकारी कर्म में
तनिक नहीं संशय हो।
सुख पहुचाऊँ सदा सभी को
मन में दृढ़ निश्चय हो।
            सुजाता प्रिय


Comments

  1. आमीन ... प्रेम की भावना, हिम्मत और प्रयास सदा स्वप्न साकार करता है ...
    अची रचना है ....

    ReplyDelete
  2. बहुत अच्छी नेक प्रस्तुति

    ReplyDelete
  3. यही तो मानवता है
    शानदार रचना।
    ब्लॉग अपडेट करते रहें। लिखते रहें।


    मेरी नई पोस्ट पर आपका स्वागत है 👉👉  लोग बोले है बुरा लगता है

    ReplyDelete
  4. "स्वप्न सुनहरे जीवन के
    हो जाएँ साकार।
    मानव का मानव जन से
    रहे सदा ही प्यार"

    तथास्तु

    ReplyDelete
  5. ऐसा ही हो
    बहुत सुन्दर प्रस्तुति
    नववर्ष मंगलमय हो आपका

    ReplyDelete
  6. काश, यह प्रार्थना स्वीकार हो। बहुत उम्दा।

    ReplyDelete
  7. "स्वप्न सुनहरे जीवन के
    हो जाएँ साकार।
    मानव का मानव जन से
    रहे सदा ही प्यार"
    यही सुख तो चाहिए सभी को
    बहुत ही सुंदर रचना
    मिल कर इस धरती को चमन बनाये हम
    गांधी गौतम राम कृष्ण बन जाये हम,
    यही हमारा हरदम हो पैगाम प्रभु
    मात पिता की सेवा और सम्मान करे
    उनकी खुशियों पर सब कुछ कुर्बान करे
    अच्छे कर्मों का अच्छा परिणाम प्रभु ,
    शुद्ध भाव से तेरा ध्यान लगाये हम
    विद्या का वरदान तुम्हीं से पाये हम ,
    तुम्ही से है आगाज तुम्ही से अंजाम प्रभु
    गुरुओ का सत्कार कभी न भूलें हम
    इतना बने महान गगन को छू ले हम
    तुम्ही से है हर सुबह हर शाम प्रभु ।
    शुभ प्रभात

    ReplyDelete
  8. स-हित की भावना से परिपूर्ण कविता साहित्य के उद्देश्य को सार्थक करती हुई। आभार और बधाई!!!

    ReplyDelete
  9. बहुत बहुत भावनाओं से सजी रचना। शुभकामनायें

    ReplyDelete
  10. बहुत ही खूब ! आमीन......यह स्वप्न सच हो जाए

    ReplyDelete
  11. बहुत सुंदर रचना,

    ReplyDelete
  12. एक बहुत अच्छी रचना

    ReplyDelete
  13. सुन्दर
    शुभकामनाएँ

    ReplyDelete
  14. Wow this is fantastic article. I love it and I have also bookmark this page to read again and again. Also check first kiss quotes

    ReplyDelete
  15. अच्छी भावना के साथ लिखी कविता।सादर अभिवादन

    ReplyDelete
  16. This is really fantastic website list and I have bookmark you site to come again and again. best laptops for english majors

    ReplyDelete
  17. आशा और प्रेरणा की ज्योति जगाती कृति ।

    ReplyDelete
  18. सुंदर विचार!

    ReplyDelete
  19. This is very intresting post and I can see the effort you have put to write this quality post. Thank you so much for sharing this article with us.
    friendship quotes telugu
    lusty Quotes

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog